August 20, 2026

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

Share

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र शिवपुर बाईपास के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे की है प्रेम देवी उम्र लगभग 75 वर्ष पत्नी स्वर्गीय तुलसीराम चौहान अपनी दुकान से घर जा रही थी। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो को पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Author