पेंशनर्स राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 10 बर्ष करने मांग का दिया ज्ञापन

IMG-20241122-WA0019
Share

पेंशनर्स राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 10 बर्ष करने मांग का दिया ज्ञापन
————————————————-सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम केअनुसार जनपद मे जिलाध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय के सामने आम सभा करके पेंशन राशिकरण की वसूली दस बर्ष मे समाप्त करने एवं जिन पेंशनरो से अधिक वर्षो तक की गई है उसे वापस किया जाए । इसके साथ ही पेंशनर्स के पेंशन मे क्रमशः पैसठ सत्तर एवं पचहत्तर बर्ष की उम्र पर पांच दस एवं पन्द्रह प्रतिशत की बृध्दी सम्बन्धित बनी सैध्दांतिक सहमति को लागू किया जाए। इन्ही दो मांगो को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले बिरोध प्रदर्शन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला मन्त्री राजबली ने ज्ञापन को पढ कर सभी पेंशनर्स को सुनाने के पश्चात पारित कराने का प्रस्ताव रक्खा जिसे आम सभा ने ध्वनित मत से पारित कर दिया । तत्पश्चात जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी मछलीशहर शैलेन्द्र ने माननीय प्रधान मन्त्री जी भारत सरकार एवं माननीय मुख्य मन्त्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किये।
आमसभा को मुख्य रूप से बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह रामकेश यादव के के त्रिपाठी दिनेश कुमार सिंह कृपाशंकर उपाध्याय गोरखनाथ माली वी बी सिंह बलिराम यादव राजाश्रय रजक सुकखु राम रमेश रामअवध लाल मंजूरानीराय रामसूरत यादव आदि ने सम्बोधित करते हुए मांगो को शीध्र परी करने की मांग करते हुए संघर्ष का संकल्प व्यक्त किए। सभा का संचालन जिला मन्त्री राजबली यादव ने किया।