August 22, 2026

निर्माणाधीन मकान के दीवार व दरवाजा, खिड़की को मनबढो ने गिराया,मचा हड़कम्प

Share

निर्माणाधीन मकान के दीवार व दरवाजा, खिड़की को मनबढो ने गिराया,मचा हड़कम्प
जफराबाद।क्षेत्र के भुलेमऊ गांव में रविवारको निर्माणाधीन मकान के दीवार तथा दरवाजा व खिड़की को मनबढो ने तोड़कर गिरा दिया।घटना की सूचना पर 112 डायल पहुंच गयी।
ऊक्त गांव निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा अपने जमीन में घर बनावा रहे हैं।जिस जमीन में वे घर बनवा रहे हैं।उसी जमीन पर उनके गांव के ही एक व्यक्ति से पूर्व में मुकदमा चल रहा था।छोटेलाल विश्वकर्मा ने कहा कि ऊक्त जमीन पर एक वर्ष पूर्व स्थगन आदेश था।जो मेरे पक्ष फैसला हो गया था।उसी जमीन पर घर बनवाया जा रहा था।रविवार की सुबह ऊक्त दबंग चार पांच की संख्या में आकर ऊक्त बाउंड्रीवाल के अंदर बन रहे ऊक्त निर्माणाधीन घर की दीवार तथा खिड़की दरवाजा सब तोड़कर गिरा दिया।उन लोगों का रुख देखकर लोग सहम गए।उन लोगो ने काफी देर तक उक्त लोग वहां पर तोड़फोड़ किये।उसके बाद धमकी देते हुए वे लोग चले गए।पीड़ित थाने गया।जहां पर प्रभारी थानाध्यक्ष एस आई सजंय कुमार ने ऊक्त क्षेत्र के कोबरा टीम को मौके पर भेजा।कोबरा टीम ने दोनो पक्षों को थाने बुलवाया।पीड़ित परिवार दबंगो के दबंगई से डरा हुआ है।

About Author