September 20, 2024

बदलापुर पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार

Share

जौनपुर।

थाना बदलापुर पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार, कब्जे से 4100 रु0 व मोटरसाइकिल बरामद।
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी हमराह हे0का0 अखिलेश यादव, का0 दिनेश यादव, का0 कुलदीप गोस्वामी के द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 390/21 धारा 392 भादवि के वांछित अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर थाना के क्षेत्र ग्राम भटेहरा से राजकुमार उर्फ राजू निषाद पुत्र बाके लाल निषाद व साहुल निषाद पुत्र राजकुमार निषाद नि0गण ग्राम कृष्णापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को आज दिनांक 20.01.22 समय 4.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से एक नाजायज देशी तमंचा 12 बोर, 4100 रुपये नगद व एक मोटर सायकिल पल्सर न0 यूपी 62 BM 2279 बरामद किया गया। अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू निषाद के पास बरामद नाजायज देशी तमंचा के आधार पर मु0अ0सं0 0013/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. राजकुमार उर्फ राजू निषाद पुत्र बाके लाल निषाद नि0गण ग्राम कृष्णापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
  2. साहुल निषाद पुत्र राजकुमार निषाद नि0गण ग्राम कृष्णापुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 390/21 धारा 392 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
    बरमादगी का विवरण-
  3. 1 देशी तमंचा नाजायज 12 बोर
  4. 4100 रुपये नगद
  5. एक पल्सर मोटरसायकिल काले रंग की न0 UP62 BM 2279
    गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम-
    1-उ0नि0 उ0नि0 ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी थाना बदलापुर जौनपुर।
  6. हे0का0 अखिलेश यादव, का0 दिनेश यादव, का0 कुलदीप गोस्वामी थाना बदलापुर जौनपुर।

About Author