डीएम ने सरौनीपूरब पट्टी तहसील केराकत में स्थित गौशाला में पूजा अर्चना कर गौमाता को गुड़ व केला खिलाया

IMG-20241101-WA0070
Share

जौनपुर आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सरौनीपूरब पट्टी तहसील केराकत में स्थित गौशाला में पूजा अर्चना कर गौमाता को गुड़ व केला खिलाया गया।तथा गौमाता की सेवा व रक्षा करने के लिए संकल्प लिया गया।गौशाला में केयर टेकर द्वारा उगाई गयीं नैपियर घास का निरीक्षण किया गया । मौके पर उपस्थित BDO और सेक्रेटरी को गौशाला में छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिये। जनपद के सभी उपजिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।