IMG-20260823-WA0019
Share

जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल,कई हुए घायल
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नीलकण्ठपुर गांव में रविवार को भू विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी।मारपीट में एक पक्ष के दो लोगों को गम्भीर चोट आयी है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उक्त गांव निवासी रामलगन यादव तथा महाबल यादव सगे भाई हैं।उन दोनों के बीच एक जमीन को लेकर काफी विवाद चल रहा है।उस जमीन का हाइकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसी जमीन को रामलगन यादव के लड़के द्वारा तय बंटे हुए हिस्से से ज्यादा जोतने का आरोप लगाया जा रहा है।उसी को लेकर महाबल यादव व उनके परिवार के लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया।जिस पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी मारपीट में महाबल यादव तथा उनकी बहू सुनीता यादव पत्नी संजय यादव को गम्भीर चोट आयी है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को ठाँव लिवा गयी।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।