Jaunpur news सुबह दिखने लगा कुहरा बढ़ने लगी है सिहरन, गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

IMG-20261116-WA0027
Share

सुबह दिखने लगा कुहरा बढ़ने लगी है सिहरन, गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

मछलीशहर तहसील क्षेत्र में सुबह कुहरा दिखाई देने लगा है और सिहरन बढ़ने लगी है।दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। सुबह शाम बढ़ी ठंड के बीच लोगों के पहनावे में भी अंतर आ गया है।लोग सुबह – शाम स्वेटर पहनने लगे हैं।बाइक पर चलते समय लोग इनर, स्वेटर और जैकेट पहनकर घर से बाहर निकलने लगे हैं। मछलीशहर तथा मुंगराबादशाहपुर कस्बों सहित स्थानीय बाजारों में लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों ने लुधियाना, दिल्ली, वाराणसी से गर्म कपड़ों का स्टाक मंगा लिया है। गर्म पहनावे में मफलर, कम्बल,जैकेट,टोपी, स्वेटर,हुडी,दस्ताना इनर का नया स्टाक आ गया है।लोग रजाई गद्दे के लिए रुई की भी खरीदारी कर रहे हैं। बंधवा बाजार में कपड़े का व्यापार करने वाले विष्णु दयाल जायसवाल ने बताया कि मनवा (देशी) रुई जो पिछले वर्ष फुटकर में 200 रुपए प्रति किलोग्राम थी इस वर्ष 225 रुपए प्रति किलो बिक रही है जबकि फैब्रिक रुई पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब के हिसाब से ही बिक रही है। ज्यादातर नव युवकों की पसंद चीटर, ट्रैक सूट,उलेन टी शर्ट की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।बंधवा बाजार में रुई की धुनाई की मशीन चलाने वाले नसीर ने बताया कि रजाई की रुई की धुनाई 30 प्रति किलो तथा तगाई 150 रुपए प्रति रजाई का ले रहे हैं।