Jaunpur news बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा
बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति ने दर्ज कराया मुकदमा
जफराबाद।लाईनबाजार क्षेत्र गोधना गांव के संतोषी माता मंदिर के पास बीते 15 सितम्बर को कालेज ड्यूटी के लिये जा रहे व्यक्ति की बाईक को एक बाइक ने टक्कर मार दिया था।जिसमे वह घायल हो गया था। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर दो माह बाद युवक द्वारा लाईनबाजार में लापरवाही से बाइक चलाने वाले दूसरे युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
गोधना गांव निवासी अमित सिंह शहर के तिलकधारी सिंह महाविद्यालय में कर्मचारी है।शनिवार को लाईन बाजार थाने पर दी हुई तहरीर में उन्होने आरोप लगाया है कि बीते 15 सितम्बर को जब वे घर से कालेज के लिये जा रहे थे तो रास्ते में संतोषी माता मंदिर के पास सामने से एक लापरवाही से बाईक चला रहे व्यक्ति ने उनकी बाईक में टक्कर मार दिया। जिससे वे रोड किनारे गिरकर घायल हो गया। हादसे में अमित सिंह के दोनो पैर टूट गये थे। वे अपना इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के बाद आराम मिलने पर अमित ने शनिवार को उक्त बाईक चालक के विरूद्ध तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
