September 2, 2026

फब्तियां कसने का विरोध करने पर सिर फोड़ा

IMG-20241023-WA0027
Share

फब्तियां कसने का विरोध करने पर सिर फोड़ा

केराकत। जौनपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में बुधवार को फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार देवाकल पुर गांव निवासी संजय कुमार का आरोप है कि गांव के विकास, विपिन, अजीत और शिवा रास्ते से आते जाते उन पर फब्तियां कसते थे। बुधवार को भी उन्होंने यही किया। विरोध करने पर सबने मिलकर उनकी लाठी डंडे और लात घुसों से उनकी पिटाई कर दी।

मारपीट में संजय के सिर में गंभीर चोटे आई हैँ। संजय ने केराकत थाना पहुंच कर उपरोक्त के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author