September 2, 2026

बकरियों को चुराने आये चोरों ने वृद्ध को ही उठाया,नईगंज में पिटाई करके छोड़ा

150x150-LOGO-copy
Share

बकरियों को चुराने आये चोरों ने वृद्ध को ही उठाया,नईगंज में पिटाई करके छोड़ा
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में सोमवार की देर को बकरियों को चुराने चोर पहुंचे।उसी समय बकरियों के मालिक वृद्ध की आंख खुल गयी।चोर वृद्ध को ही उठा ले गए।उन्हें पिटाई करके लाइनबाजार के नईगंज में ले जाकर छोड़ दिया।
ऊक्त गांव निवासी दशमू पाल अपने घर मे रात को घर से 100 मीटर दूर स्थित अपनी पाही पर सो रहे थे।वहां पर एक दर्जन से ज्यादा बकरियां हैं।रात को लगभग डेढ़ बजे चार पहिया वाहन से तीन चार की संख्या में चोर आये।उन लोगो ने बंधी हुई बकरियों को जब खोलने के लिए मड़हे में घुसने लगे तब वहां मौजूद बकरियों के मालिक दशमू पाल ने आवाज लगाया।उनके आवाज को सुनकर चोर घबरा गए।उन लोगो ने वृद्ध को जबरदस्ती वाहन में बिठा लिया।उन्हें रास्ते मे गाली गलौज दिया तथा मारा पीटा।वृद्ध को नईगंज में के जाकर छोड़ दिया।वृद्ध वहां से किसी प्रकार घर वापस आया।उन्होंने घटना के बारे में परिवार को सूचना दिया।जिसके बाद परिवार के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही प्रभारी थाना संजय कुमार सिंह,चौकी प्रभारी मनोज राय मय फोर्स पीड़ित के घर पहुंच गए।वहाँ पूरी जानकारी लिया।

About Author