October 19, 2024

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी

Share

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी

शिक्षक कर्मचारियों ने दिखाई अपनी ताकत।
जौनपुर!

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित प्रदेश स्तर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर AINPSEF केआह्वान पर अनेक शिक्षक कर्मचारी संगठनों ने एक साथ मिलकर हजारों की संख्या में मारुति मंदिर टीडी कॉलेज से ओलंदगंज होते हुए कलेक्ट्री कचहरी तक मोटरसाइकिल रैली निकाली तथा माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने किया।

रैली को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने को दृढ़ संकल्पित हैं, और जबतक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पेंशन सरकारी सेवा का प्रतिफल है खैरात। नहीं है।
यूटेक के प्रदेश उपाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुआ है किसी संगठन द्वारा चंदाचोरी के लिए नहीं।इसका अध्यक्ष और मंत्री OPS है।
पू वि शि संघ के महामंत्री डा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस को शिक्षक कर्मचारी अस्वीकार करते हैं।
यूटेक जिला अध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सांसद, विधायक शपथ लेते ही पुरानी पेंशन के हकदार हो जाते हैं और 30 वर्ष की सेवा के बाद भी शिक्षक कर्मचारी को एनपीएस का झुनझुना दिया जा रहा है,ऐसा नहीं चलेगा।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ सुशील उपाध्याय ने कहा कि एन पी एस का पेंशन इतना कम होता है कि उससे अधिक सरकार किसान सम्मान निधि में पैसा दे रही है।
यूटा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह संख्या तो प्रतीकातमक है आवश्यकता पड़ने पर हम लखनऊ की सड़कों को जाम कर देंगे।
पीडब्ल्यूडी के जिला अध्यक्ष अच्छेलाल ने कहा कि आज जब पुरानी पेंशन बहाली की सिर्फ एक मांग के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी एक मंच पर आ गए हैं तो पुरानी पेंशन बहाली को कोई रोक नहीं सकता है।
रैली को प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र सिंह,राजेश सिंह, राजेश सिंह टोनी शैलेंद्र सिंह संतोष सिंह बघेल डॉ अनुज सिंह विशाल सिंह सजल सिंह अतुल सिंह मुकेश श्रीवास्तव सुनील प्रजापति विकास सिंह सुधीर सिंह अरविंद यादव अजय पांडे अर्चना सिंह अजय सिंह, सतीष पाठक,अतुल, शिव प्रकाश अमर बहादुर यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। आईटी सेल प्रभारी अतुल मिश्रा ने आभार ज्ञापन किया।

About Author