September 20, 2024

असहायों,गरीबों,निर्बलों की सेवा ही परम सेवा है:- इन्दु सिंह

Share

ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जौनपुर ने किया कंबल वितरण

नगर के नखास स्थित नव दुर्गा मंदिर परिसर में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के नेतृत्व में भयंकर शीत लहरी को देखते हुए गरीबों,असहायों में कंबल वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि असगायों, गरीबों व निर्बलो की सेवा ही परम सेवा है। मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं परम परमेश्वर का कि उन्होंने मुझे इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया, हम सबकी जिम्मेदारी है समाज में जहां भी ऐसे लोग हैं उनकी सेवा और मदद हमारा परम कर्तव्य है।
जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने आवाहन किया कि जहां जहां सामर्थ्यवान लोग हों वह अपने माध्यम से गरीबों, असहाय और निर्बलों की सेवा जरूर करें।
उपस्थित असहाय व गरीब तबके के लोग कंबल पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान आई उन्होंने कहा कि इससे तिलहरी में कंबल पाकर हम अपने और अपने परिवार को ठंड से बचाएंगे उपस्थित लोगों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया
कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री आरिफ हबीब नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त मौजूद रहे इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में सामाजिक कार्यकर्ता रतन का सहयोग सराहनीय रहा।

About Author