September 2, 2026

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

IMG-20241017-WA0044
Share

जनपद में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने तथा किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए आज दिनांक 17.10.2024 को पुलिस लाइन जौनपुर के परेड ग्रांउड पर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलवा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट , फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया। ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण , समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About Author