October 18, 2024

तीसरे दिन केशवपुर के मलुही घाट पर मिली नितिन की लाश

Share

तीसरे दिन केशवपुर के मलुही घाट पर मिली नितिन की लाश
जफराबाद।क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 15 वर्षीय नितिन सिंह की लाश तीसरे दिन गोमती नदी के केशवपुर के मलुही घाट पर मिली।शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।नितिन के दरवाजे पर सैकड़ो की संख्या लोग जमा हो गए।
ज्ञात हो शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता का निधन तीन अक्टूबर को हुआ था।परिवार के लोग जगदीशपुर पम्प कैनल के पास घाट नहाने जाते थे।रविवार को दादी का घाट नहाते समय नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह गोमती नदी डूब गया था।उसके साथ चार अन्य लड़के भी डूब रहे थे।तीन को लोगों ने बचा लिया था।स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर भी नितिन को ढूंढ रहे थे।उसका कुछ पता नही चल पाया।आखिर में थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने अधिकारियों से बात करवाकर सोमवार को वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया।एनडीआरएफ टीम नदी में तीन किमी तक लगातार प्रयास किया।उसे भी सफलता नही मिली।रात को टीम वापस चली गयी। मंगलवार की सुबह केशवपुर के मलुही घाट पर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में नितिन के लाश को फंसा देखा।उन लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को जानकारी दिया।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।शव को घर लाया गया।वहां नितिन के माँ सहित अन्य ने उसका आखिरी दर्शन किया।वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया।माँ बेसुध होकर गिर गयी।पिता व भाई व बहनों का हाल रो रोकर बेहाल हो गया।उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About Author