मिशन शक्ति के दौरान कन्या जन्म पर माता पिता को किया गया सम्मानित

Share

मिशन शक्ति के दौरान कन्या जन्म पर माता पिता को किया गया सम्मानित
जौनपुर शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के थाने की बीट मे नियुक्त महिला पुलिस कर्मी द्वारा सम्पूर्ण तन्मयता के साथ स्कूल की छात्राओ, बाजारो/सार्वजनिक स्थानो पर महिलाओ को मिशन शक्ति अभियान के तहत टोलफ्री नम्बरो की जानकारी प्रदान करते हुये जागरूक किया गया।

            पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के मिशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाकर छेड़खानी के 02 मुकदमें पंजीकृत किये गये तथा घरेलू हिंसा के तहत भी 02 अभियोग पंजीकृत किये गये।
               इसके तहत सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय गौराबादशाहपुर जौनपुर के सभागार में डिजीशक्ति के तहत छात्राओ के लिए नारी सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। महिला स्टाफ ने इस विषय पर अपने अनुभव व विचारो से छात्राओ को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 रूबी राय ने किया। मुख्य वक्ता निधि सिंह, डा अनीता, डा0 ज्योति सिंह एवं निवेदिता सिंह उपस्थित रही।

About Author