एसडीएम व सीओ ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण,दिए निर्देश।

IMG-20241008-WA0018
Share

एसडीएम व सीओ ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण,दिए निर्देश।
जफराबाद।एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने मंगलवार को स्थानीय कस्बे तथा आसपास के गांव में स्थापित दुर्गा माँ की मूर्तियों के लिए बनाये जाने वाले विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।तथा मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह एवं सीओ सिटी देवेश सिंह ने गोमती पुल के नीचे पंडाल के पदाधिकारियों की सहमति से मूर्तियों के विसर्जन के लिए स्थान चयनित किया।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह को उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन लगवा कर खुदाई शुरू करवा देने एवं रास्ते मे अवरुद्ध एक इंगल को हटवा देने के लिए निर्देश दिया।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान,थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय,पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।