October 18, 2024

जौनपुर से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय  सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई उर्वशी सिंह

Share

जौनपुर से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय  सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई उर्वशी सिंह

जौनपुर – – रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी मे रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के द्वारा सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में 28 राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से रक्तदानी उपस्थित रहे जिसमें दो दिन के कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन के साथ सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल कुमार पूर्व राज्यपाल केरल और नागालैंड श्री अशोक ध्यानचंद हाकी के पूर्व विश्व विजेता ऑलंपियन अर्जुन अवार्डी, डॉ अंजू सिंह अधिवक्ता श्वेता राज सिंह के हाथो से सम्मानित किया गया! उर्वशी सिंह ने कहा कि संस्थान के अध्यक्ष आकाश गुप्ता जी का बहुत आभार जो इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम करके देश के कोने कोने से लोगों को उनके कार्यो को देखते हुए इतने बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया! उर्वशी सिंह को ब्लड के क्षेत्र में पहले भी बहुत सारे सम्मान से सम्मानित किया गया!  जान बचाने वाली महिला उर्वशी सिंह का अपने
भाई की हादसे में मौत के बाद अब जान बचाना है मिशन
छोटे शहर में रहकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक   दौड़ाई ब्लड लाइन खून बर्बाद होने से रोका! राष्ट्रीय रक्त सेवा सम्मान से सम्मानित होने पर परिवार, के साथ ट्रस्ट परिवार के लोगो ने बधाई दिया!

About Author