IMG-20261105-WA0078
Share

समाजसेवी देवनाथ पांडेय का निधन,शोक की लहर
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के जगदीशपुर गांव निवासी समाजसेवी देवनाथ पांडेय 90 वर्ष का गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया।उनके निधन की जानकारी होते ही भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंच गए।लोगो मे शोक व्याप्त हो गया।उन्होंने अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ कर गए है।उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मड़कर्णिका घाट पर हुआ।उनकी मौत की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता अवनीश सिंह ने कहा कि देवनाथ पांडेय का व्यक्तित्व समाज के सभी वर्गों को हमेशा गरीबो,जरूरतमंदों को मदद करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने जीवन पर्यन्त बढ़चढ़कर मदद करने का बीड़ा उठाया था।उनकी मौत की सूचना से पूरा क्षेत्र मर्माहत है।प्रमुख उद्यमी राजेश जायसवाल, सूबेदार सिंह,उमेश पांडेय,रोहित यादव,ध्रुव कुमार मिश्र,अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।