Jaunpur news उद्यान विभाग द्वारा आलू बीज सब्सिडी की धनराशि की क्रय के समय ही मिलेगी छूट
उद्यान विभाग द्वारा आलू बीज सब्सिडी की धनराशि की क्रय के समय ही मिलेगी छूट
जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि रबी मौसम में आलू की खेती को बढावा देने हेतु जनपद में उद्यान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में आलू बीज की आधारित प्रथम (सीड साइज) रू० 3630 व आधारित प्रथम (ओवर साइज) रू० 3040 प्रति कुन्तल की दर से नकद मूल्य पर विक्रय किया जा रहा था। कृषको द्वारा नकद मूल्य पर आलू बीज क्रय के उपरान्त डी०बी०टी० के माध्यम से अनुदान की धनराशि मु०रू० 1000 देय होगा। दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को शासन के संशोधित आदेश पर अनुदान की धनराशि रू0 1000 की छुट देते हुए, नकद मूल्य पर कृषको को विकय हेतु कुफरी पुखराज, आधारित प्रथम बीज (सीड साइज) रू0 2630 व कुफरी बादशाह, कुफारी बहार आधारित प्रथम (ओवर साइज) रू० 2040 प्रति कुन्तल की दर से कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर के यहां उपलब्ध है। कृषक भाईयो से अनुरोध है कि यथाशीघ्र कार्यालय से या प्रभारी 4401 के मोबाइल नवम्बर 9519951072 पर सम्पर्क कर उपरोक्त दर पर आलू बीज क्रय कर सकते है।
