September 20, 2024

अंतर्राज्यीय एटीएम चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के, 1 मिनी डिस्क स्वैप मशीन, 4 मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस बरामद-

Share


थाना खेतासराय, स्वाट व संर्विलांस की संयुक्त टीम ने पाँच शातिर अंतर्राज्यीय एटीएम चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 11 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के, 1 मिनी डिस्क स्वैप मशीन, 4 मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस बरामद-
श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत, डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अंकित कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय मय हमराह पुलिस बल के साथ खेतासराय चौराहे पर मौजूद थे कि प्रभारी स्वाट टीम श्री आदेश त्यागी व प्रभारी सर्विलांस श्री रामजनम यादव मय टीम के उपस्थित आ गये, आपस में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बात चीत कर रहे थे कि मुखबिर खास कि सूचना पर एकबारगी दबिश देकर दिनांक-12.01.2022 समय-03.30 बजे बारा मोड़ के पास खुटहन रोड से पाँच अन्तर्राज्यीय एटीएम चोरो को गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तथा जामा तलाशी लेने पर उनके पास से एटीएम कार्ड, तमंचा कारतूस, मोबाइल व मीनी डिस्क स्वैप मशीन बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना खेतासराय पर मु0अ0स0-05/2022 धारा-420/411/34 भादवि व मु0अ0सं0-06/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मनोज यादव उर्फ हरिश्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जौनपुर व मु0अ0सं0-07/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट बनाम तेजबहादुर सिंह उर्फ तेजा सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी शेखअशरफपुर थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त शातिर एटीएम चोरों का एक अंतर्राज्यीय गैंग है, जिसका सरगना मनोज यादव उर्फ हरिश्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जौनपुर है। जो विभिन्न स्थानों पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ एटीएम कार्ड की हेराफेरी करके भोलेभाले लोगों को फसाकर उनके खाते से रूपये निकाल लेते है। अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में बैढन, जनपद सोनभद्र में राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनूकूट तथा शक्तिनगर व जनपद देवरिया में कस्बा पथरदेवा थाना तरकूलहा तथा जनपद आजमगढ़, जनपद जौनपुर तथा जनपद गया बिहार में कई घटनाओं को कारित कर चुके है। मनोज यादव उपरोक्त अपनी पहचान छुपाने के लिए बिहार से धर्मेन्द्र कुमार सिंह तथा रोहित कुमार सिंह को बुलाया था तथा उन लोगो को बताया था कि मैं एटीएम कार्ड बदलकर उसकी डुप्लीकेट कापी निकालकर कोड सहित तुम लोगो को दे दूगां और तुम लोग जौनपुर के एटीएम मशीनों से पैसा निकाल लेना जिससे हमारी पहचान न हो सके। अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा पुलिस टीम को 25000 रूपये पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व आपराधिक इतिहास-
1.मनोज यादव उर्फ हरिश्चन्द्र यादव पुत्र श्यामदेव यादव निवासी भुड़कुड़हा थाना खेतासराय जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 181/2014 धारा 394 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद सिही मध्य प्रदेश।
2.मु0अ0सं0 420/2015 धारा 419/420/467/468 भा0द0वि0 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0 152/2018 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 23/2019 धारा 60(2) आबकारी अधि0 व 272 भा0द0वि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 34/2013 धारा 307 भा0द0वि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0 96/2013 धारा 394 भा0द0वि0 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
7.मु0अ0सं0 831/2014 धारा 392 भा0द0वि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
8.मु0अ0सं0 866/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
9.मु0अ0सं0 867/2014 धारा 468/471 भा0द0वि0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
10.मु0अ0सं0 05/2022 धारा 420/411/34 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
11.मु0अ0सं0 06/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.तेजबहादुर सिंह उर्फ तेजा सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी शेखअशरफपुर थाना खुटहन जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 516/2009 धारा 307 भा0द0वि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 517/2009 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 261/2008 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 349/2008 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 90/2012 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0 222/2011 धारा 308/323/504/506 भा0द0वि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
7.मु0अ0सं0 224/2014 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
8.मु0अ0सं0 129/2020 धारा 419/420 भा0द0वि0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
9.मु0अ0सं0 05/2022 धारा 420/411/34 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
10.मु0अ0सं0 07/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3. अनिल कुमार हरिजन पुत्र हवलदार निवासी केराँव थाना जलालपुर जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 286/2007 धारा 323/452/504/506 भा0द0वि0 थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 324/2011 धारा 352/363/366/506 भा0द0वि0 थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 230/2014 धारा 41/411/419/420/467/468 भा0द0वि0 व 65/66 आईटी एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़।
4.मु0अ0सं0 05/2022 धारा 420/411/34 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4. धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी पकड़ी थाना फतेहपुर जिला गया बिहार।
1.मु0अ0सं0 05/2022 धारा 420/411/34 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
5. रोहित कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम पकड़ी थाना फतेहपुर जिला गया बिहार।
1.मु0अ0सं0 05/2022 धारा 420/411/34 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
11 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के, 2 तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मिनी डिस्क स्वैप मशीन , चार मोबाइल ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. श्रीप्रकाश राय , थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
  2. उ0नि0 आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी स्वाट मय स्वाट टीम जनपद जौनपुर।
  3. उ0नि0 रामजनम यादव, प्रभारी सर्विलांस मय टीम सर्विलांस जनपद जौनपुर।
    3.उ0नि0 राकेश सिंह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
    4.का0 छट्ठू यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
  4. का0 दिनेश सरोज थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
  5. का0 अमरनाथ यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
  6. का0 संदीप यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
  7. का0 अंकित यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।

About Author