August 19, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का निधन,शिक्षकों ने जताया शोक

Share

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का निधन,शिक्षकों ने जताया शोक
जफराबाद।क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
संजीव सिंह की बुधवार की रात को तबियत खराब हुई।उनको परिजन एक निजी अस्पताल ले गए।जहा पर उनका सुबह निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, राजेश बहादुर सिंह,शिवेंद्र सिंह रानू,राजेश सिंह,वीरेंद्र प्रताप सिंह,कमलेश सिंह,रवि राय, पवन सिंह,छाया सिंह,निरुपमा सिंह,उषा सिंह,हेमंत सिंह,सहित सैकड़ों अध्यापक व अध्यापिकाएं उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर हुआ।

About Author