Jaunpur news पूर्व सांसद की 92वीं जयंती पर हरिजन बस्ती में किया पाठ्य सामग्री और फल का वितरण
पूर्व सांसद की 92वीं जयंती पर हरिजन बस्ती में किया पाठ्य सामग्री और फल का वितरण
बदलापुर/जौनपुर
पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की 92वीं जयंती के अवसर पर घनश्यामपुर की हरिजन बस्ती में उनके पौत्र अभिनव सिंह साहिल द्वारा शिक्षण सामग्री और फल वितरण किया गया। हरिजन बस्ती में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी तो वहीं बुजुर्गों को फल वितरित किया गया।
साहिल ने कहा कि उनके बाबा पूर्व सांसद स्व. कमला प्रसाद सिंह ने अपने आखिरी वक़्त तक सामाजिक कार्यों में योगदान दिया। उन्होंने ही समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए सदैव प्रेरित किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा, अनुराग राय,डिम्पी पंडित, संदीप सिंह, विशाल सिंह, अविनाश पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, आकाश सिंह,अथर्व उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
