Jaunpur news मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी चंदौली की टीम रही प्रथम,जौनपुर रही द्वितीय
मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी चंदौली की टीम रही प्रथम,जौनपुर रही द्वितीय
जफराबाद।क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कालेज में शनिवार को मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जौनपुर,चंदौली,वाराणसी व गाजीपुर की टीम ने हिस्सा लिया।जिसमे वाराणसी व चंदौली की टीम प्रथम स्थान पर रही वही जौनपुर की टीम सभी वर्ग में दूसरे स्थान पर रही।
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 से अंडर 19 वर्ग के बालक व बालिकाओं की टीमों ने हिस्सा लिया।अंडर 14 बालिका वर्ग में चंदौली की टीम विजेता रही।इसके अलावा बालक व बालिकाओं के सभी वर्ग की प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम विजेता रही।वही अंडर 14 से अंडर 19 के बालक व बालिका के सभी वर्गों में जौनपुर की टीम उपविजेता रही।कार्यक्रम के आयोजक हरगोविंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी विजेता व उपविजेता टीम अब 14 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।इसके पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव ने किया।इस मौके पर प्रबन्धक अभिषेक सिंह गोल्डी,रंजय सिंह,रविन्द्र सिंह मुन्ना,दिनेश सिंह,इंद्रप्रकाश सिंह,श्रीप्रकाश सिंह,राजीव कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिले की गेम टीचर प्रियंका सिंह सहित अन्य चारो जनपदों के खेल टीचर मौजूद रहे।
