होटल सदगुरु व करिया मटन हाण्डी का वि.सभा. अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

IMG-20240820-WA0084
Share

होटल सदगुरु व करिया मटन हाण्डी का वि.सभा. अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

केराकत जौनपुर

स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत शेखज्यादा द्वितीय बाई पास रोड़ पर सपा विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने मंगलवार की शाम होटल सदगुरु एवं करिया मटन हाण्डी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र से आये लोगों को संदेश दिये की आज पहली बार केराकत तहसील में यह करिया मटन हाण्डी की दुकान खुली है। यह दुकान अधिक से अधिक विकास करे और जनता को अच्छी तरह की व्यवस्था मिले। और साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से यह भी कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आकर मटन हाण्डी व होटल सदगुरु का लाभ उठाएं और साथ में अपने क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा इस दुकान के बारे में बताएं।
और इस कार्यक्रम में आए हुए क्षेत्र से आये तमाम लोगों का सुरेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शमशेर बहादुर यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत बबलू हरिशचंद्र यादव, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, करिया यादव शिवम यादव, अमन यादव, डॉ वीरेंद्र यादव, के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।