नगर पंचायत कजगांव में उलट कर रखा गया डस्टबिन

IMG-20240812-WA0078
Share

नगर पंचायत कजगांव में उलट कर रखा गया डस्टबिन।

-नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा लीन!

जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव के द्वारा डस्टबिन में भरे हुए कूड़े-कचरों को न उठाये जाने के कारण बाजार में उठ रही भीषण दुर्गन्ध से लोग परेशान है। इसके बावजूद नगर पंचायत के लोग पूरी तरह कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है। बता दें कि एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी यह दावा करते है कि कजगांव नगर पंचायत में साफ-सफाई समय-समय से होती है।इसके बावजूद देखा जा रहा था कि चुंगी चैराहे पर रखा डस्टबिन,सहित कई स्थानों पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। पूर्व में तमाम समाचार पत्रों द्वारा जब सफाई कार्य को लेकर खबर को प्रमुखता से छापा गया तो नगर पंचायत द्वारा कचरा फेकने वाले डस्टबिन को ही उलट कर रखवा दिया गया। नगरवासियों ने बताया कि यह डस्टबिन काफी दिनों से उलट कर रखा गया है। यह नगर पंचायत पूरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन योजना पर पलीता लगा रहा है। इस प्रकार का कारनामा देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पूरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए|