October 18, 2024

किशोरी से बदमाशों ने किया छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Share

किशोरी से बदमाशों ने किया छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।नेवढ़िया क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से दो बदमाशों ने छेड़खानी किया।दोनो के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।दोनो बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
ऊक्त क्षेत्र के एक गांव की लड़की क्षेत्र के श्रीराम निरंजन इंटर कालेज में पढ़ती है।वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रही थी।रास्ते ने जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव के दो युवक रोहित निषाद पुत्र ज्ञानेंद्र निषाद तथा चंदन निषाद पुत्र प्रमोद निषाद ने छात्रा को साइकिल रुकवा कर जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी करने लगे।उसके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।यह दोनो युवक इस छात्रा से काफी दिनों से छेड़खानी कर रहे हैं।छात्रा ने घटना की सूचना अपने माँ को दिया।उसकी माँ ने तहरीर देकर दोनो के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया।छात्रा की माँ ने कहा ऊक्त बदमाशों का हमारे गांव में रिश्तेदारी है।पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

About Author