युवाओं में तकनीकि कौशल का ज्ञान होना अति आवश्यक: डॉ विनोद कुमार सिंह वत्स

IMG-20240806-WA0070
Share

युवाओं में तकनीकि कौशल का ज्ञान होना अति आवश्यक: डॉ विनोद कुमार सिंह वत्स

71 छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट

सुइथाकला जौनपुर। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपति पीजी कॉलेज गैरवाह में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह वत्स ने कुल 71छात्र- छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी के अभाव में कोई भी देश या समाज विकसित नहीं बन सकता। उन्होंने बताया कि युवाओं में तकनीकि कौशल का ज्ञान होना अति आवश्यक है। यह टैबलेट आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवीन ज्ञान की प्राप्ति के लिए यह एक अत्यंत उपयोगी उपकरण है। यह इंटरनेट सेवाओं के लिए सहायक है। उन्होंने छात्रों से टैबलेट के सदुपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ.दिलीप सिंह , शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार यादव , रिंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।