September 19, 2024

उद्यान विभाग द्वारा गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन एवं प्रोत्साहन योजनान्तर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन।

Share

उद्यान विभाग द्वारा गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन एवं प्रोत्साहन योजनान्तर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन।
गोष्ठी मे कृषको को खरीफ प्याज बीज वितरण किया गया।
 जौनपुर – गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन एवं प्रोत्साहन योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत 31 जुलाई 2024 को जनपद स्तरीय गोष्ठी/सेमिनार का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित पर आयोजित किया गया। पान गोष्ठी का शुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित व बक्शा एवं जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वैज्ञानिकों को जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
             गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को पान की वैज्ञानिक खेती पर कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के कार्यक्रम समन्वयक डा0 सुरेश कुमार कन्नौजिया द्वारा कृषकों को बताया गया कि किस तरह पान की खेती करने वाले किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं, पर कृषको के मध्य विस्तार से चर्चा की। डा० राकेश कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित के द्वारा सुदूर ब्लाकों से आये हुए पान की खेती करने वाले कृषकों को पान की खेती के तकनीकी पहलुओं पर बिन्दुवार चर्चा की, और अधिक लाभ लेने के मंत्र कृषकों को दिया।
           उद्यान वैज्ञानिक डा0 विनोद सिंह द्वारा कृषकों को पान की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताते हुए पान की उन्नत खेती कैसे की जाये पर चर्चा की गयी। वैज्ञानिक ई0 बरूण कुमार द्वारा पान की खेती में प्रयोग होने वाले आधुनिक तकनीक की बारे में कृषकों कों विस्तार से जानकारी दी गयी। मृदा वैज्ञानिक दिनेश कुमार द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण कराकर ही पान के लिए उपयुक्त मिट्टी में ही पान की खेती करने की सलाह दी गयी।

           गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि कार्यालय के डिप्टी पी0डी0 रमेश यादव द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गयी। पशुपालन वैज्ञानिक डा० अमित कुमार सिंह द्वारा कृषकों को पशुपालन सम्बन्धित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी। जनपद स्तरीय गोष्ठी में विभाग द्वारा मशाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत खरीफ प्याज बीज का वितरण- श्री राजकुमार मौर्या, श्री हरिलाल, श्री इन्द्रदेव मौर्या ग्राम बोडसर व श्री हरिनाम सिंह, ग्राम अमरवना, श्री प्रदीप कुमार ग्राम तडवा समेत कुल 50 कृषकों को खरीफ प्याज बीज का निःशुल्क वितरण किया गया।
             कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के आयोजक एंव जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर डा0 सीमा सिंह राणा द्वारा जनपद में उद्यान विभाग द्वारा जनपद में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओ पर उपस्थित कृषको को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, और किस तरह से कृषक भाई योजनाओ का लाभ ले सकते है, से भी अवगत कराया।
           पान की खेती कराने वाले कृषको को 07 द्विवसीय अर्न्तराज्यीय भ्रमण शीघ्र ही कराने की बात कही गयी। पान संघ के जिला अध्यक्ष कालिका प्रसाद चौरसिया द्वारा उपस्थित कृषको को पान के अनेक औषधीय लाभो से अवगत कराया गया और जनपद में वर्तमान में जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर के प्रयास से पान बरेजा के लक्ष्य में वृद्धि हेतु धन्यवाद दिया।
            कार्यक्रम का संचालन डा0 सन्दीप कुमार द्वारा किया गया तथा मौके पर पान योजना के प्रभारी श्न्द् कुमार सिंह, एंव उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author