October 18, 2024

कांवरियों के जत्थे के ऊपर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पुष्प वर्षा

Share

कांवरियों के जत्थे के ऊपर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पुष्प वर्षा

जफराबाद।

नगर पंचायत जफराबाद कस्बा स्थित कांवरियों के जत्थे के रवाना से पूर्व नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान अपने कर्मचारियों के साथ कांवरियों के जत्थे के ऊपर पुष्प वर्षा करके उन्हें रवाना किया।
शनिवार को जफराबाद कस्बे से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। जिस पर कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए एवं भक्ति गीतों पर थिरकते गाते हुए कस्बे से रवाना हुए। इस दौरान कांवरियों के जत्थे के ऊपर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान एवं उनके नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया तथा उन्हें ठंडे पानी का पाउच भी दिया गया। डॉ0 सरफराज खान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ, इस दौरान नगर पंचायत की टीम द्वारा उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके उनके लिए ठंडे पानी पीने की व्यवस्था किया गया था तथा कस्बे में कांवरियों के जत्थे कि लिए विधिवत साफ- सफाई करवा दी गई थी। कांवरिया जत्था के प्रमुख सदस्यों ने भी चेयरमैन प्रतिनिधि के द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना भी की। मोहम्मद जावेद

About Author