किशोर की जमैथा में मिली लाश

1000012535
Share

किशोर की जमैथा में मिली लाश
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव के शिवपुर पुरवा के पास गोमती नदी में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की लाश मिली।किशोर की लाश देख हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव तथा चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकलवाया।मौके पर चर्चा होने लगी कि एक युवक सोमवार की दोपहर को नगर के सदभावना पूल के पास डूब गया था।यह जानकारी होते ही थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने राज कालेज चौकी प्रभारी के जरिये किशोर के घर वालो को सूचना दिलाया।किशोर के परिजन हालांकि उसी दरम्यान पहुंच गए।उन्होंने उसे पहचान लिया।किशोर शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज निवासी रवि कुमार सोनकर का पुत्र शुभम सोनकर ही था।