October 18, 2024

अटेवा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न : सदस्यता अभियान पर जोर

Share

::अटेवा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न : सदस्यता अभियान पर जोर ::

  अटेवा जौनपुर की कार्यकारिणी की बैठक  उत्सव मोटल वाजिदपुर जौनपुर में जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में  सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यता अभियान और अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विचार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान हेतु रसीद का वितरण करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता की अपील की ।
      बैठक में जिला कार्यकारिणी और कुछ ब्लॉक इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से...

डॉ नीरज कुमार यादव ( प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहँदी ) को
अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूं,
राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष अटेवा बरसठी, लाल चन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, शान्त सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह रामपुर जिला आई टी सेल सह प्रभारी, प्रेम चन्द यादव, अनिल चौधरी एवं विनय कुमार मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ हरे कृष्ण सिंह जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह एवं अरुण प्रकाश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, बनाये गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका अटेवा महिला विंग डॉ यामिनी सिंह एवं संयोजन जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज ने किया।

About Author