October 19, 2024

जगह जगह यात्रा का बैंड-बाजा,ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

Share

जनविश्वास यात्रा पहुंची जौनपुर

यात्रा के स्वागत में बनाये गए दर्जनों स्वागत द्वार

हर चट्टी,चौराहे पर हुआ यात्रा का जोरदार स्वागत, जौनपुर में सैकड़ो महिलाओं ने की पुष्प वर्षा

जौनपुर की दोनों विधानसभाओं में हुआ रोड शो

जौनपुर 31 दिसम्बर

उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गये सभी 6 क्षेत्रो में गत 19 दिसम्बर को जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ किया था। गाजीपुर से शुरु हुई भाजपा काशी क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा विभिन्न जनपदो से होते हुए जौनपुर जिले की सीमा में पूर्वान्ह 1.00 बजे प्रवेश की जहां पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिक ढोल नगाडे के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
जनविश्वास यात्रा में रथ पर सवार थे
जनविश्वास यात्रा में रथ पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नीलकण्ठ तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, धर्मवीर प्रजापति, संगम लाल गुप्ता, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे।

जनविश्वास यात्रा का ढोल, नगाडे बीच पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
जौनपुर विघानसभा के पचहटीया से निकली जनविश्वास यात्रा का हर चट्टी चौराहे पर स्वागत हुआ, यात्रा मार्ग में दर्जनों स्वागत द्वारा बनाये गए थे, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिको ने बैंड, बाजा, ढोल नगाडों, फूलमालाओं एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा पचहटिया से शुरू होकर कुत्तूपुर चौराहा, शकरमण्डी, उर्दुबाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज चौराहा, जे पी होटल, जेसीज चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने जनसभा को किया संबोधित

नौ के नौ विधानसभा सीट जिला कर देंगे ना आप: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि मोदीजी ने कहा था कि ना खाऊँगा और ना ही खाने दूँगा, इसलिये भष्ट्राचारी बिलबिला रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदेश भ्रष्टाचारियों की बपौती नहीं, आप खुद को चाहे नरेंद्र मोदी समझें, योगी आदित्यनाथ या केशव प्रसाद मौर्य समझें लेकिन कमल खिलाने का ही काम करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाज पार्टी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा इसके साथ ही उन्होंने जनता को प्रदेश व केंद्र में बीजेपी सरकार द्वारा हुए विकास के बारे में बताया।

अखिलेश जी कुछ नही होगा बाइस में तैयारी करो सत्ताईस में: केशव मौर्या

सिकरारा में जनसभा को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी इत्र बनाने वाले की दुर्गंध पूरे प्रदेश में फैली है। अब तक 280 करोड़ से ज्यादा की नकदी इत्र बनाने वाले के पास से बरामद हो चुकी है। यह रुपया सपा का है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतनी बड़ी रकम की बरामदगी से साफ हो गया है कि सपा भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करती है।

उक्त अवसर पर पूर्व सांसद के पी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पियूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, शशि मौर्य, रामसिंह मौर्य, श्याम मोहन अग्रवाल, धनन्जय सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, राम कृष्ण नारायण, सह मीडिया प्रभारी द्वय प्रतीक मिश्रा सुशांत चौबे, विनीत शुक्ला विपिन द्विवेदी इंद्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति, रोहन सिंह, हर्ष मोदनवाल, प्रशांत मौर्या इत्यादि उपस्थित रहे।

About Author