September 19, 2024

आगामी चुनाव को लेकर प्रभारी ने दिए टिप्स

Share


जिला कांग्रेस कमेटी पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न आज दिनांक 26 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी विजेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन के प्रशिक्षण और प्रतिज्ञा के माध्यम से हम जन जन तक आदरणीय प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा को लेकर के जाएंगे। अपने कार्यकर्ता के सहारे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। आज उत्तर प्रदेश के अंदर विगत 2 वर्षों से जनहित के मुद्दों को लेकर के सड़क से सदन तक अगर कोई लड़ता हुआ नजर आ रहा है तो वह कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता प्रियंका गांधी के आह्वान पर सदेव संघर्षरत है। उत्तर प्रदेश की सरकार जुमले की सरकार है आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं चाहे वह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की हो, चाहे किसानो के कर्ज माफी की हो या बेरोजगारों को रोजगार देने की हो, सभी मुद्दों पर उत्तर प्रदेश की सरकार विफल है। उत्तर प्रदेश के राजधानी में लड़की हूँ लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ में परमिशन ना दे कर के अपनी हिटलर शाही का प्रमाण देने का काम सरकार ने किया है। वहीं झांसी में लड़कियों ने इस बात का संकेत दे दिया है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। आज की बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना चंद्रा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयशंकर बिंद, आज़म ज़ैदी,रामचंद्र मिश्रा, आर सी पाण्डेय, तिलकधारी निषाद, देवराज पांडे, विनोद सरोज, डॉ राकेश उपाध्याय, रेखा सिंह, एकता दूबे, नर्मदा आजाद, शीला विश्वकर्मा, कमला तिवारी, रमेश चंद्र पाल, कैलाश पाल, सुरेश गौड़, सुनील यादव, राम सिंह पटेल, संजय माली, संदीप निषाद, नीरज राय, उस्मान अली, अजय सोनकर, विनय तिवारी, शार्दुल सम्राट सिंह, मंजू बेनवंशी, हाशिम अली, महमूद अंसारी, मुकुंदी लाल गौतम, पंकज सोनकर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया आभार राजीव निषाद ने किया

About Author