स्वर्गीय सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यकिय अधिकारी की पुण्यतिथि पर लायन्स क्लब जौनपुर ने गरीबों में बांटा कंबल
अपने पिता जी स्वर्गीय सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यकिय अधिकारी की पुण्यतिथि पर लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के तत्वाधान में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व जौनपुर, लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के कैबिनेट सेक्रेटरी मनीष गुप्ता, पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज डॉक्टर समर बहादुर सिंह, डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, महामंत्री लालबहादुर यादव, राजवीर सिंह राजा, लायन सूरज के अध्यक्ष सतीश मौर्य, सभासद कृष्ण कुमार यादव राजू, लायन मनमोहन सिंह, कलेक्ट्रेट के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, सुनील कुमार सिंह, राजेश यादव, रमाकांत यादव, संतोष साहू बच्चा, ससीकांत सिंह, डॉक्टर मनोज सिंह वत्स, राधेश्याम मौर्य बाबा, त्रिपुण्ड भास्कर मौर्य, राजेन्द्र खत्री, बृजमोहन शुक्ला, रेनू त्रिपाठी, ममता खत्री और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी राम अछयबर चौहान नेअपने सम्बोधन में इसे पुनीत कार्य बताया तथा निर्बल लोगों की सेवा नारायण सेवा है । अन्त में लायन परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। लायन इंटरनेशनल के कैबिनेट सेक्रेटरी मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम को सराहनीय और सुन्दर बताया ।