असहायों की मदद सबसे पुनीत कर्म- सर्वेश्वरी समूह

IMG-20240122-WA0064
Share

असहायों की मदद सबसे पुनीत कर्म- सर्वेश्वरी समूह

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हुआ आयोजन
खेतासराय(जौनपुर)
इस चराचर जगत में जीवों की सेवा सबसे पुनीत कर्म है। कंबल वितरण से किसी के जाड़े की समस्या हल नहीं होगी लेकिन मानव का मानव के लिए किया गया छोटा सा सहयोग लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
अवसर था अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान क्रीं कुंड वाराणसी द्वारा क्षेत्र के संदहां ग्राम में कम्बल वितरण का जिसमें लगभग दो सौ असहाय लोगों को छोटा सहयोग किया गया।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गाय और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी,बाबा कीना राम आश्रम से रणधीर सिंह,के एन सिंह कीनाराम अयोध्या शाखा के मंत्री,राजेश सिंह ने इस दौरान अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह गप्पू ने किया इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह,योगेंद्र सिंह,श्री नाथ सिंह,रामनाथ मिश्र,राम सिंह,हेमेंद्र सिंह,प्रदीप सिंह,घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे ।आयोजक जय प्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस क्रम में नगर पंचायत खेतासराय में मनीष गुप्ता की देख रेख में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लाइव प्रसारण कर कारसेवकों के परिजन व अन्य को सम्मानित किया गया साथ विधि विधान से भगवान श्री राम चंद्र जी के प्रतिमा के समक्ष पूजा पाठ किया गया।