October 19, 2024

सनातन धर्म पूरे विश्व का धर्म: श्रीधराचार्य जी महाराज

Share

सनातन धर्म पूरे विश्व का धर्म: श्रीधराचार्य जी महाराज

अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरी दुनिया में: रमेश

हनुमान मंदिर में मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा,हवन एवं पूर्णाहुति

करौंदीकला/कादीपुर सुल्तानपुर समाचार। विकासखंड क्षेत्र करौदीकला के बीबीपुर तिवारी गाँव में आयोजक कृष्णावती देवी व राम लौटन पांडेय के घर हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मथुरा वृंदावन से पधारे स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजा अर्चना करके की गई। श्रीधराचार्य जी महाराज ने अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा,धर्म और संस्कृति से विदेश के लोग भी प्रभावित होकर अंगीकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के लोग भारत के वैदिक ज्ञान को स्वीकार कर रहे हैं। सनातन धर्म पूरे विश्व का धर्म है।आज का विज्ञान हमारे वेदों और पुराणों में निहित है। भारत के धर्म ,अध्यात्म और दर्शन को समझने के लिए ग्रंथों का अध्ययन करना होगा।

हनुमान जी की कृपा से ही राम की प्राप्ति होती है ।संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि अयोध्या में श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा दुनिया में है। पूरे विश्व में सनातन धर्म का ध्वज फहर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में भक्ति का प्रकटीकरण हनुमान जी की कृपा और प्रेरणा से होता है। हनुमान जी कलयुग के सबसे जागृत देवता हैं। इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने कहा पूरे विश्व में राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने की लहर है । इस गांव में हनुमान मंदिर में मूर्ति की स्थापना सभी लोगों के लिए सौभाग्य का विषय है । बिना हनुमान जी के कोई भी कार्य संपन्न नहीं होता।कलयुग में वह सबसे बड़े संकट मोचक हैं। वेदों और शास्त्रों पर ही विज्ञान की आधारशिला टिकी है।आरती के बाद हवन एवं पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। अखिलेश पांडेय ने अतिथियों और आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मुख्य आचार्य डॉ विजय प्रकाश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अशोक तिवारी पुरोहित ,रमाकांत मिश्रा, प्रहलाद तिवारी,रामपाल मिश्र, वसुधा पति तिवारी ,यज्ञ नारायण तिवारी, चंद्रभूषण त्रिपाठी ,सुरेंद्र मिश्रा, सारिका पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About Author