October 19, 2024

के पी ट्रस्ट का अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा को चुने जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बधाईयां दी

Share

के पी ट्रस्ट का अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा को चुने जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बधाईयां दी
जौनपुर,,,, देश के सबसे पुराने और एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला ( केपी ट्रस्ट) प्रयागराज के चुनाव में सुशील कुमार सिन्हा ने राघवेंद्र नाथ सिंह को हराकर चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने डॉ सुशील कुमार सिन्हा को विजय होने पर हार्दिक बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि यह विजय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की है तथा सभी कायस्थ परिवारों की है, जिन्होंने बढ़ चढ़ कर भागीदारी करके सुशील कुमार सिन्हा जी को अध्यक्ष बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री विश्ववमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुकुल श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ,प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वी प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव मुकेश सहारा शैलेंद्र श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव सहित बधाई दी है।

About Author