September 19, 2024

एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण

Share



जौनपुर जिला के शाहगंज में
धान खरीद में किसानों को दौड़ाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के दो धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। केंद्र संचालकों और किसानों से उनकी समस्या जानी।

कुछ किसानों ने उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायत की कि केंद्रों पर धान खरीद के लिए उन्हें दौड़ाया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम ने नई सब्जी मंडी और चिरैयामोड़ स्थित क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर खरीदे गए धान की उठान न होने के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि मिल से संबद्ध नहीं हो पाने और उठान के लिए टेंडर नहीं हो पाने से समस्या आई है। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

About Author