October 18, 2024

कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ हैं

Share

कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है अगर आप मजबूती से जनता के बीच में जाओगे और उनकी आवाज बनोगे तो आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता, जनता संप्रदायवाद,जातिवाद बेरोजगारी,दलित उत्पीड़न,महिला उत्पीड़न, गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था से बुरी तरह त्रस्त है,जनता वर्तमान सरकार को उत्तर प्रदेश और देश से हटाना चाहती है, हमें जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाने की जरूरत है। हमें उत्तरप्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के काम को और तेजी से लगने की जरूरत है, जिससे आने वाले समय मे हम अधिक से अधिक सीटों को जीतकर कांग्रेस की सरकार बना कर जन हित मे कार्य को कर सके।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम में आगमन के दौरान बदलापुर विधानसभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में हुए स्वागत के दौरान कहा।
ज्ञात हो की शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे थे, कार्यकर्ताओं में जगह-जगह फूल माला से उनका स्वागत किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह ने बदलापुर हाईवे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कुल्हना मोड पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में स्वागत किया गया, आगे अरुणोदय सर्जिकल एवं ट्रामा सेंटर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह और डॉ अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया, लाइन बाजार चौराहे पर उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज सोनकर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, नीरज राय, सिखर द्विवेदी,जयमंगल यादव, विशाल सेठ, राहुल सोनकर, सृजन सिंह, सनी सिंह, सिराज अहमद, दिलदार अहमद, प्रमोद यादव, चंद्रकेश प्रजापती, मन्नू सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र यादव, दिलीप गिरी, दिनेश पाल सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

About Author