दिन के उजाले में झांसा देकर महिला का जेवर उड़ाया

HIGHLIGHTS
  • दिन के उजाले में झांसा देकर महिला का जेवर उड़ाया पुलिस उल्टे ही महिला को बताती रही संदिग्ध जौनपुर, खेतासराय में शुक्रवार को दिन के उजाले में उचक्कों ने महिला को अपना शिकार बना डाला…
  • बदले में उन्हें कागज की गड्डी थमाकर हजारों रुपये का जेवर उड़ा दिया ।
  • पीड़ित
  • अपने परिचित
Share

दिन के उजाले में झांसा देकर महिला का जेवर उड़ाया

पुलिस उल्टे ही महिला को बताती रही संदिग्ध

जौनपुर, खेतासराय में शुक्रवार को दिन के उजाले में उचक्कों ने महिला को अपना शिकार बना डाला । बदले में उन्हें कागज की गड्डी थमाकर हजारों रुपये का जेवर उड़ा दिया । पीड़ित अपने परिचित के साथ पुलिस को लिखित सूचना थाने को दी है । मौक़े पर जाकर महिला सिपाही व अन्य पुलिस कर्मी ने तफ़्तीश किया । वही थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है ।

बताया जाता है कि एतमादमपुर गांव निवासी स्व जिलाजीत यादव की पत्नी इमरावती धनतेरस पर क़स्बे में खरीदारी करने आई थी । आरोप है कि गोलबाजार के समीप दो उचक्के, महिला को यूनियन बैंक के समीप जाकर कागज़ के टुकड़े को पैसा की गड्डी बताकर थमा दिया । बदले में महिला का मंगलसूत्र, कान का टब और पॉव का पायल मांग लिया । महिला कुछ समझ पाती उस से पहले उचक्के फरार हो गए । महिला पैसे की जगह कागज की तुड़के पाकर अवाक रह गयी । उसके मुताबिक उसे जैसे किसी नशीला पदार्थ सूंघा दिया गया हो । वह जेवर देते समय अपना मानसिक संतुलन खो बैठी ।
सूचना पर पहुँची पुलिस उसे ही संदिग्ध बता रही थी ।
इस बबत एसओ चंदन राय ने बताया कि यह प्रकरण पुलिस के संज्ञान में नही है, और न ही इस सम्बन्ध में पीड़ित की तरफ़ से कोई तहरीर मिली है ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें