September 8, 2024

महराजगंज पुलिस ने एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Share

जौनपुर।

थाना महराजगंज पुलिस ने एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन मे एसओ दिव्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व में उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह के थाना क्षेत्र के सवंसा गेट से मुफीद पुत्र मटरु निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के पास से दिनांक-10.11.2023 एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 154/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना महराजगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.मुफीद पुत्र मटरु निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।

बरामदगी-
1.एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 154/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 152/17 धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.एसओ दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय चौकी एबीएस नगर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 रामानन्द यादव, हे0का0 संतोष यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।

About Author