Jaunpur news साफ सफाई व मरम्मत को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ें, कई घायल
साफ सफाई व मरम्मत को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ें, कई घायल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आराजी बाबूपुर टीबी अस्पताल रोड पर सोमवार की सुबह विवादित मकान में पहले से कब्जे में रहे एक पक्ष द्वारा साफ सफाई किया जा रहा था। उसी समय दूसरा पक्ष मरम्मत व सफाई कर रहे स्थान पर पहुंच गया जिसके कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गयें। इसी हमले में एक पक्ष से रवि सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र रामजी सिंह, आयुष सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र राम नरेश तीसरी सावित्री देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी कांता प्रसाद, अजय कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र गिरजा प्रसाद ईट पत्थर से किए गये हमले से घायल हो गयें। दूसरे पक्ष से अभिमन्यू सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष और उनका पुत्र आदित्य सिंह भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सकिय परीक्षण एवं उपचार जिला अस्पताल भेजकर कराया है। इस घटना में प्रथम पक्ष का कथन है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दिए गयें हैं जिसकी जांच अभी चल रही है।
