Jaunpur news कजगांव में मानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सीसी रोड़ निर्माण कार्य,फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
कजगांव में मानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सीसी रोड़ निर्माण कार्य,फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
-सीसी रोड़ बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि उखड़ने लगा अगल-बगल का ईंट।
जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव भ्रष्टाचार को लेकर तेजी से चर्चा में आ गया है।नागरिकों का आरोप है सीसी रोड़ निर्माण कार्य पूरी तरह से मानक को ताख पर रखकर बनवाया गया है जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।फोटो व वीडियों वायरल होते ही एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया।एक कहावत है कि शासन-प्रशासन डाल-डाल तो मैं पात-पात उक्त कहावत नगर पंचायत कजगांव पर सटीक बैठ रही है। क्यों कि उक्त प्रकरण में शासन-प्रशासन डाल-डाल तो नगर पंचायत कजगांव पात-पात देखने को मिल रहा है। सरकार जहां एक तरफ अपनी सांख पर कोई आंच न आवे और नगर पंचायत के विकास के लिए तमाम योजनाऐं चला रही है। वही दूसरीं तरफ नगर पंचायत एक के बाद एक कारनामा करने में जुटा रहता है। अपने कारनामों के चलते उक्त नगर पंचायत हमेशा सरकार की मंशा पर पानी फेरनें का काम करता रहता है।
नगर पंचायत कजगांव द्वारा क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य कराया गया। सीसी रोड़ निर्माण को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता देखकर वार्डवासियों ने सीसी रोड़ निर्माण कार्य में अनियमितता को देकर बन रहे सीसी रोड़ का फोटो व वीडियों बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।बताया जाता हैं यह एक ऐसा नगर पंचायत है जो अपने कारनामों के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है। मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार इस सीसी रोड़ का निर्माण कार्य करा रहा है। इस सीसी रोड़ निर्माण कार्य के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार लोग कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं। इस फोटो व वीडियों के बारे में जब वार्ड संख्या माधोपट्टी के लोगों से जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि जब सीसी रोड़ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसी समय सीसी रोड़ के अगल-बगल लगाया गया ईंट पुरी तरह से अपने आप उखड़ कर इधर उधर हो जा रहा है।लोगों ने कहां कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ
ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से सीसी रोड़ निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
