Jaunpur news सीडीओ के निरीक्षण में मिली खामी, सफाई कर्मी निलंबित, सचिव को जारी हुई नोटिस
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
सीडीओ के निरीक्षण में मिली खामी, सफाई कर्मी निलंबित, सचिव को जारी हुई नोटिस
मुफ्तीगंज ब्लॉक क्षेत्र में जांच के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों में जबरदस्त हड़कंप
मुख्य विकास अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करते ही जनपद में शुरू हो गया ताबड़तोड़ दौरा
जौनपुर। शासन के निर्देशों को शत प्रतिशत अमल में लाने का संकल्प लेने वाले जिले के सीडीओ डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को मुफ्तीगंज विकासखंड के आधा दर्जन इलाकों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान कंपोजिट विद्यालय परऊवा में साफ-सफाई का अभाव एवं शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सफाईकर्मी को निलंबित करने तथा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। टूटी हुई बाउंड्री वॉल का निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
यहां के बाद उनका काफिला ग्राम पंचायत परऊवा विकास खंड मुफ्तीगंज में पहुंचा तो यहां भी काफी खामियां पाई गई।
यहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण में धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ा रूख अखितयार किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
अमृत सरोवर का निरीक्षण कर घास की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम चौपाल में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को शौचालय, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत एवं राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया।

