Jaunpur news शरद पूर्णिमा बीती पर आज भी आसमान में बिखरी हुई है दूधिया रोशनी
शरद पूर्णिमा बीती पर आज भी आसमान में बिखरी हुई है दूधिया रोशनी
शरद पूर्णिमा रविवार को ही बीत गई लेकिन साफ सुथरे आसमान में आज भी चांद अपनी शीतलता भरी दूधिया रोशनी बिखेर रहा है और पूरा जौनपुर जनपद जीवंत है। ग्रामीण इलाकों में पीली पड़ी धान की फसल पर रोशनी का नजारा अद्भुत लग रहा है। वैसे तो आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में चांद निहारने की फुर्सत कहां किसे है लेकिन ग्रामीण इलाकों में कभी -कभी न चाहते हुए भी चांद की दूधिया रोशनी लोगों का ध्यान आकर्षित कर ही लेती है।यू के जी के छात्र साहस सिंह सोमवार की रात चांद की रोशनी देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर यह रोशनी और आकार कभी कम कभी ज्यादा क्यों होता रहता है ?सूरज भगवान तो हमेशा एक ही आकार के दिखाई देते हैं।
