खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान

HIGHLIGHTS
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत
  • चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान जौनपुर सहायक आयुक्त
  • खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने अवगत
  • कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन के क्रम में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को दृष्टिगत
Share

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान

जौनपुर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन के क्रम में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष छापामार अभियान के अन्तर्गत 08 नवम्बर 2023 को खाद्य सचल दल द्वारा अम्बेडकर तिराहा से गुड़ एवं काली मिर्च, हाइडिल तिराहा से पनीर और दूध, खरका तिराहा से दूध और वनस्पति, गोपालापुर से घी तथा गौरी शंकर जौनपुर से पनीर का नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया।
इस प्रकार जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए मिलावट के सन्देह के आधार पर जनहित में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 06 नवम्बर 2023 को कुल-33 नमूनें, 07 नवम्बर 2023 को कुल-37 एवं 08 नवम्बर 2023 को कुल-08 नमूनें जांच हेतु संग्रहीत करते हुए खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया।
समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील किया जाता है कि आप लोग खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबार संचालन हेतु अनिवार्य वैध खाद्य पंजीकरण/खाद्य अनुज्ञप्ति अवश्य प्राप्त कर लें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं सम्बन्धी विनियम 2011 में विहित प्राविधानों का अनुपालन करते हुए खाद्य कारोबार का संचालन करें, अन्यथा कि स्थिति में पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें