October 18, 2024

आराधना चौहान बनी अटेवा करंजाकला महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं प्रतिमा यादव महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपर्णा वर्मा

Share

आराधना चौहान बनी अटेवा करंजाकला महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं प्रतिमा यादव महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपर्णा वर्मा ।
गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर में आयोजित अटेवा करंजाकला ब्लॉक इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में आराधना चौहान को सर्वसम्मति से महिला विंग का अध्यक्ष , प्रतिमा यादव को महामंत्री तथा अपर्णा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। पूनम जायसवाल, कंचन पाल , उपमा मौर्या एवं फूलकली यादव को उपाध्यक्ष, अंजना गुप्ता को कोषाध्यक्ष, करिश्मा यादव, शिप्रा एवं कादंबरी कुशवाहा को संगठन मंत्री, लकी बरनवाल एवं बबिता चौबे को प्रवक्ता, सरिता सिंह, अंजु यादव, साधना कुमारी, नीरज उपाध्याय, फराह दिवा, कुसुम द्विवेदी, पारुल, वर्तिका , हीना रिजवी एवं आशा मौर्य को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय एवम विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सुभाष चन्द्र यादव तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने सभी पेंशन विहीन साथियों को पेंशन आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए आवाह्न किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला विंग की जिलाध्यक्ष यामिनी सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष टी. यन. यादव , जिला संयोजक TSCT अरविंद यादव एवम जिला प्रवक्ता विनय वर्मा एवम जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी यादव ने संबोधित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम उनकी पूरी कार्यकारिणी ने पेंशन आंदोलन में अपना सर्वस्व योगदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,जिला संगठन मंत्री संदीप यादव , जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव , मनीष यादव, कृपानिधि यादव, लाल चंद यादव एवम महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त, तहसील महामंत्री आनंद स्वरूप आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक चंदन सिंह , अध्यक्षता जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव एवम संचालन महामंत्री इन्दु प्रकाश एवम जिला आई टी सेल प्रभारी संदीप चौधरी ने किया ।

About Author