September 19, 2024

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास

Share


ठाकुर महिला विकास कल्याण समिति ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

जौनपुर, 11 अक्टूबर 2023।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे तथा इन्टरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ l संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह, डॉ. अभिषेक वर्मा एवं डॉ. एस के त्रिपाठी प्रधानाचार्य (एचएमआर कांटिनेंटल स्कूल) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. एसके त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है। प्रतिदिन योगा करें और अच्छे साहित्य पढ़ें। अच्छे लोगों की संगति करें l डॉ. वर्मा जी ने मानसिक तनाव से बचने के उपायों की जानकारी दी l
डॉ अंजू सिंह ने अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया l इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
संचालन शुभम सिंह ने किया। कार्यक्रम में शशि पाल, सौम्या सिंह, अंकिता मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उत्कर्ष यादव, दिव्यांश पाण्डेय, आयुष मिश्र ने इंग्लिश स्पीच दी। सृष्टी मौर्या, शैलजा दूबे, नंदनी पाण्डेय, अंजू मिश्रा ने स्वागत गीत गाया। संस्था की म्यूजिकल टीम ने अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियाl खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 100 मीटर की दौड़ कराई गई। लडकियों में रिया, सुमन, साक्षी, अंजू और लड़कों में सुजीत, विशाल सिंह, प्रवीन यादव को संस्था प्रमुख, डॉ.अभिषेक वर्मा, डॉ.एसके त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लालमणि मिश्रा, मंजू सिंह, शीला दूबे, कबूतर देवी और कौशल विकास के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

About Author