विद्या हास्पिटल में इलाज के दौरान आशा कार्यकत्री की मौत के बाद भी चिकित्सक करते रहे उपचार मामला बिगड़ते देख किया रेफर!

IMG-20230930-WA0075
Share

विद्या हास्पिटल में इलाज के दौरान आशा कार्यकत्री की मौत के बाद भी चिकित्सक करते रहे उपचार मामला बिगड़ते देख किया रेफर!

आपको बता दे कि बदलापुर के शाहगंज रोड़ पर स्थित विद्या मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल में इलाज के दौरान हास्पिटल कर्मियो की बड़ी लापरवाही से एक आशा कार्यकत्री ने दम तोड़ दी वही उसके मौत के बाद भी

उक्त हास्पिटल कर्मियो ने भारी भरकम्प रूपए एठने के चक्कर में उसकी मौत के बाद भी घंटे भर उसका इलाज करते रहे!

और इतना ही नहीं जब इसकी भनक मृतक आशा के परिजनों को लगी तो मामला बढ़ते देख हास्पिटल कर्मियो ने खुद को बचने के लिए आनन-फानन में उक्त आशा कार्यकत्री साधना मिश्रा की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजवा दिया!

स्वजनों की माने तो वहां पहुंचते ही जाचं पड़ताल के बाद डाक्टर द्वारा बताया गया कि करीब 3 घंटे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी है!

यह भी बताते चले कि इसके पूर्व में बदलापुर के पूर्व एसडीएम द्वारा छापेमारी कर मानक के विपरीत पाए जाने पर उक्त अवैध हास्पिटल संचालक को नोटिस भी जारी किया था!

यदि ऐसे हास्पिटल संचालकों पर शासन-प्रशासन कार्यवाई नहीं की गई तो आशा कार्यकत्री साधना मिश्रा की तरह आदि मरीजों को जान गवानी पड़ सकती है!

वही मृतक के आक्रोशित स्वजनों ने उक्त हास्पिटल संचालक पर शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है!

फिलहाल अस्पताल संचालक ने उक्त आरोप को निराधार बताया है!