जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Share

जौनपुर  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
             बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बसूही नदी के डी-सिल्टिंग का कार्य, तटों के    सुदृढीकरण एवं बसुही नदी व वरुणा नदी के संगम के 100 मीटर पूर्व कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड के निर्माण कार्य  की गति को तीव्र कर समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा नदी के तटों पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
                   इस अवसर पर प्रदूषण अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग, एक्सईएन सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author